ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पहली बार बिहार में मल्टी-पोस्ट EVM, छह पदों का होगा एक साथ चुनाव; नोटा सिस्टम खत्म Namo Bharat Train : नमो भारत ट्रेन में अब जन्मदिन और प्री-वेडिंग शूट संभव, जानिए कितना रेट और क्‍या हैं शर्तें? Bihar News: बिहार में हसबैंड की गर्लफ्रेंड से वाइफ हो रही परेशान, अब यहां पहुंच रहा हर दिन सैकड़ों शिकायत; जानिए क्या है पूरा मामला SC/ST Act False Case: किसी ने एससी/एसटी एक्ट में आप पर कर दिया है फर्जी केस? ऐसे करें खुद का बचाव.. Bihar Home Minister : गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आवास की बढ़ी सुरक्षा, बंद कमरे में अधिकारियों को दिए गए टास्क और अब अपराधियों का तो ... Bihar News: बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने लोगों को किया आगाह Ram Mandir Flag Hoisting: राम मंदिर ध्वजारोहण: शिखर पर 11 कुंतल फूलों की भव्य सजावट, लेजर लाइट में होगा राम-सीता का जयमाल Home Ministry : सम्राट चौधरी के पास बिहार पुलिस का टोटल कंट्रोल, IAS का ट्रांसफर नीतीश ही करेंगे Supreme Court: विधवा महिला की मौत के बाद उसकी संपत्ति किसकी? जानें सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला Patna Marine Drive : पटना में डबल डेकर पर्यटन बस का टाइमिंग बदला; जानिए क्या है नया टाइम-टेबल और नियम

Sharda Sinha : शारदा सिन्हा के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा - संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति

Sharda Sinha  : शारदा सिन्हा के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा -  संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति

06-Nov-2024 05:50 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि की है। यह  लोक गायिका पिछले दो सप्ताह से एम्स में भर्ती थीं और अब निधन की खबर सामने आई। वहीं, शारदा सिन्हा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताई है।


पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!


मालूम हो कि, शारदा सिन्हा को  ऑक्सीजन स्तर गिरने के बाद वेंटिलेटर पर ले जाया गया था। चिकित्सक लगातार उनकी निगरानी में जुटे थे, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। छठी मईया को अपने गीतों के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने वालीं लोक गायिका का छठ पर्व के दौरान ही निधन ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सभी प्रमुख राजनेताओं और कला-संस्कृति जगत की हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।


इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिन में अंशुमान सिन्हा से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम ने शारदा सिन्हा के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी। अंशुमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो के माध्यम से बताया था कि प्रधानमंत्री ने एम्स के निदेशक से भी बात की है।