ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट

Home / news / शरद पवार की नई पार्टी का क्या होगा नाम? ECI ने मांगे...

शरद पवार की नई पार्टी का क्या होगा नाम? ECI ने मांगे तीन विकल्प; SC जाने की तैयारी

07-Feb-2024 09:29 AM

By First Bihar

DESK : चुनाव आयोग (ईसी) ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि अजित पवार गुट ही असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ईसी का यह फैसला पार्टी संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़ा झटका है। आयोग ने अपने आदेश में अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह को राकांपा का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ भी आवंटित कर दिया।


अब जब शरद पवार खेमा एक पार्टी नहीं रहा है, तो ऐसे में उन्हें नई पार्टी के गठन के लिए चुनाव आयोग को आज तीन नाम देने होंगे। ईसी ने शरद पवार से कहा है कि वह अपनी नई पार्टी का गठन करने के लिए कोई भी तीन नाम आयोग को दे सकते हैं। इसके लिए आयोग ने शरद पवार गुट को बुधवार शाम 4 बजे तक का समय दिया है।


दरअसल, आयोग ने आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष छूट देते हुए शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट को अपने राजनीतिक दल के लिए एक नाम का दावा करने और तीन प्राथमिकताएं प्रदान करने के लिए बुधवार शाम 4 बजे तक का समय दिया है। महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना गुरुवार को जारी की जाएगी। 


चुनाव आयोग ने एक नाम अभी इसलिए मांगा है ताकि राज्यसभा चुनाव के दौरान 'चुनाव आचरण नियम, 1961' के नियम 39एए का पालन किया जा सके। नियम 33ए के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में, एक मतदाता, जो एक राजनीतिक दल का सदस्य है, उसको राजनीतिक दल के अधिकृत एजेंट को यह वेरीफाई कराना होता है कि मतपत्र के अंदर मत डाले जाने से पहले किसे वोट दिया गया है। अगर मतदाता प्राधिकृत एजेंट को मतपत्र दिखाने से मना कर देता है, तो उसका वोट रद्द हो जाएगा।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले चुनाव आयोग ने 140 पेज के आदेश में कहा कि इस आयोग का मानना है कि अजित पवार के नेतृत्व वाला गुट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) है और वह इसका नाम तथा चुनाव चिह्न "घड़ी" का इस्तेमाल करने का हकदार है। इसने कहा कि कुल 81 सांसदों, विधायकों और एमएलसी में से 57 ने अजित पवार और 24 ने शरद पवार को समर्थन देने की घोषणा करते हुए हलफनामा दायर किया। छह ने दोनों गुटों के समर्थन में शपथ पत्र दाखिल किया। चुनाव आयोग ने कहा कि अगर इन 6 को शरद पवार के पक्ष में भी गिना जाए, तो भी अजित गुट के पास 81 एनसीपी विधायकों में से 51 का बहुमत प्राप्त है।