ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शराबबंदी गरीबों के हित में नहीं, पशुपति पारस बोले- नहीं संभल रहा तो शराब को फ्री करें नीतीश

शराबबंदी गरीबों के हित में नहीं, पशुपति पारस बोले- नहीं संभल रहा तो शराब को फ्री करें नीतीश

28-Nov-2022 02:26 PM

HAJIPUR: बिहार में विपक्ष से लेकर सत्ताधारी दल के नेता लगातार बयान दे रहे हैं कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जेडीयू के नेता उपेंद्र कुशवाहा समेत सरकार की सहयोगी हम के संरक्षक जीतन राम मांझी भी इस बात को कह चुके हैं कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो चुकी है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी खुले मंच से कहा है कि राजधानी पटना में सबसे अधिक शराब की बिक्री होती है। सीएम नीतीश के इस बयान पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि मुख्य सचिव और डीजीपी के अलावा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में रहते हैं, तो शराब माफिया पर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं। उन्होंने शराबबंदी को गरीबों के लिए अहितकर बताते हुए कहा कि शराबबंदी अगर नहीं संभल रही है तो नीतीश कुमार को इसे वापस ले लेना चाहिए।


पशुपति पारस ने कहा है कि बिहार में कौन लोग शराब बेच रहे हैं इसका सबूत सरकार के पास अगर है तो दिखाए। मुख्यमंत्री ने खुद खुले मंच से कहा है कि पटना में सबसे अधिक शराब का कारोबार होता है और अच्छे-अच्छे लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। पारस ने कहा कि पटना में पूरा सरकारी अमला बैठा हुआ है। मुख्य सचिव और डीजीपी के अलावा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में रहते हैं, तो शराब माफिया पर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री के हिसाब से जो अच्छे लोग घर पर शराब मंगवाकर पीते हैं या बेचते हैं तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।


पारस ने कहा कि बिहार की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हर चीज की जानकारी है बावजूद ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के नाम पर सिर्फ गरीबों को सताया जा रहा है। मजदूर वर्ग के लोगों को पुलिस खानापूर्ति करने के लिए पकड़कर जेल में डाल रही है। गरीबों के पास इतना पैसा नहीं है कि वे जेल से बेल कराएं। गरीबों के लिए शराबबंदी कानून बहुत ही अहितकर है। सरकार ने शराबबंदी कानून तो लागू कर दिया लेकिन उससे शराबबंदी संभल नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में फेल हो चुकी शराबबंदी अगर नीतीश कुमार से नहीं संभल रही है तो शराब को फ्री कर दें।