Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
31-Dec-2023 07:54 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में उत्पाद थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने शराब फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। छपेमारी के दौरान पुलिस ने 135 लीटर विदेशी शराब, 40 लीटर स्प्रिट, विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांडों का रेपर, 600 खाली बोतल और तीन बाइक को जब्त किया है।
दरअसल, उत्पाद थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा भर्रा गांव में अवैध रूप से मिनी शराब फैक्ट्री चलाया जा रहा है। इस सूचना पर उत्पाद थाने की पुलिस ने छापेमारी की तो वहां से पवन कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। इस फैक्ट्री में स्प्रीट से शराब बनाकर बोतल में भरकर विभिन्न विदेशी ब्रांड का रेपर लगा बाजार में बिक्री किया जाता था। नए साल के जश्न में भारी मात्रा में शराब को खपाने की तैयारी थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने छापेमारी कर दी।
उत्पाद अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया हैस उनसे पूछताछ की जा रही है। शराबबंदी के बीच शराब तस्कर बेगूसराय में स्प्रीट से शराब बनाकर विदेशी शराब के ब्रांड का रेपर लगाकर विभिन्न ब्रांडों को बाजार में बेचने का काम करता था जिसका खुलासा हुआ है। नए साल को लेकर लगातार पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है, इसी दौरान शराब की मिनी फैक्ट्री का भी उद्भेदन किया गया है।