अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Dec-2022 12:53 PM
PATNA: छपरा में जहरीली शराब पीने से अबतक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में बीजेपी ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया तो नीतीश अपना आपा खो बैठे। सदन की मर्यादा को तार-तार करते हुए मुख्यमंत्री ने बीजेपी विधायकों को ही शराबी कह दिया। इससे एक कदम आगे बढ़कर नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शराब से मौतों पर अजब दलील दे डाली। उन्होंने कहा कि हत्या के खिलाफ बहुत पहले कानून बना था लेकिन आज भी लोगों का मर्डर हो रहा है। इसी तरह शराबबंदी कानून को सरकार ने लागू किया लेकिन बावजूद इसके लोग शराब पीकर मर रहे हैं। उन्होंने यहा तक कह दिया कि लोगों का मरना यह साबित कर रहा है कि शराब स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि बिहार में जब शराबबंदी कानून लागू हुआ था उस वक्त सभी दलों ने इसका समर्थन किया था लेकिन आज वही लोग इसको लेकर सरकार को दोषी बता रहे हैं। विपक्ष के लोग कहते हैं कि सब जगह शराब मिल रही है लेकिन जब सरकार कहती है कि वे बताएं कि कहां शराब बिक रही है तो कोई कुछ नहीं बोलता है। उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए दलील दी कि वर्षों पहले हत्या के खिलाफ कानून बना था लेकिन आज भी लोगों का मर्डर हो रहा है। शराबबंदी के बावजूद लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं कर रहे हैं तो इसमें सरकार क्या कर सकती है।
उन्होंने कहा कि शराब पीने वाले लोगों का न तो अपने स्वास्थ्य का ख्याल होता है और ना ही समाज की कोई चिंता होती है। शराब पीने से अगर किसी की मौत हो रही है तो यह शराबबंदी कानून का औचित्य बताता है। बंदी के बावजूद अगर कही शराब बिक रही है और लोग पी रहे हैं तो सरकार इसे गलत मानती है और इसके खिलाफ कार्रवाई होती है। शराब पीने और इसके अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों का मरना सिर्फ इतना ही साबित करता है कि शराब स्वास्थ्य के लिए जहरीली है।