Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश शिवहर में डकैती कांड का खुलासा: लूटे गये सामान के साथ दो अपराधी गिरफ्तार Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट
27-Feb-2021 10:13 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार सरकार लगातार शराबबंदी को लेकर बड़े-बड़े दावे करती नजर आती है लेकिन इसका ठीक उल्टा उदाहरण देखने को मिलता है. लगातार शराब पीकर शराबी हंगामा करते नजर आते हैं. हद तो तब हो गई जब नशे में टूल थाने के मुंशी एएसआई रामलखन राम ने लोहिया नगर थाने में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया.
हंगामा देखकर बीच-बचाव करने आए थाना अध्यक्ष पर भी मुंशी ने हमला कर दिया. इतना ही नहीं मुंशी ने थानेदार को गंदी-गंदी गालियां भी दी. मामला तूल पकड़ता देख थाना अध्यक्ष ने एएसआई को नियंत्रित करने के लिए थाने के मुंशी को जांच के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया. जहां अस्पताल में भी हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. वहीं लोहिया नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मुंशी रामलखन राम शराब पीकर लोहिया नगर थाना में जमकर हंगामा कर रहे थे. उन्हें समझाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन मुंशी ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी. वहीं नशे में धुत मुंशी ने थानेदार पर मारपीट करने और गंदी-गंदी गालियां देने का भी आरोप लगाया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि मुंशी उनके साथ भी उलझ गए थे. इसके बाद मुंशी को लोहिया नगर थाना से किसी तरह हटाकर जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन मुंशी ने सदर अस्पताल में भी काफी देर तक हंगामा किया. फिर बाद में किसी तरह मुंशी की मेडिकल जांच कराई गई. मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि मुंशी राम लखन राम पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा. बताते चलें कि मुंशी रामलखन राम लोहिया नगर थाना में मुंशी के पद पर कार्यरत हैं.