ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / शराब माफिया के स्कॉर्पियो से घूम रहे दारोगा जी, थाने की गाड़ी नहीं...

शराब माफिया के स्कॉर्पियो से घूम रहे दारोगा जी, थाने की गाड़ी नहीं आ रही पसंद

30-Dec-2019 04:37 PM

MADHEPURA: मधेपुरा जिले के एक दारोगा को थाने की गाड़ी पसंद नहीं आ रही हैं. वह शराब माफिया के गाड़ी से घूम रहे हैं. यही नहीं वह गश्ती भी जब्त स्कॉर्पियो से कर रहे हैं. दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो गया है. कार्रवाई के डर से अब उनको सर्दी में गर्मी का अहसास होने लगा हैं.


वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

बताया जा रहा है कि शंकरपुर थाना अध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा स्कॉर्पियो लेकर शनिवार को गश्ती में निकले थे. लेकिन इस दौरान ही किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इस स्कॉर्पियो को 16 अक्टूबर को जब्त किया गया था. इसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर भी गिरफ्तार हुए थे. यह कार्रवाई झरकाहा में हुई थी. लेकिन इस गाड़ी का इस्तेमाल दारोगा जी कर रहे थे और सड़क पर शान से चलते थे. 

जब्त गाड़ियों का मजा बिहार में लेते रहते है थानेदार

थाने में जब्त लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल कई थाने के दारोगा करते रहते हैं. क्योंकि इनके पास ही गाड़ी और उसकी चाबी होती है. जब जरूरत पड़ती है तो गश्ती लेकर ससुराल तक सफर ऐसी गाड़ियों से करते हैं. लेकिन कुछ ही मामले सामने आ पाते हैं. बता दें कि शराबबंदी कानून की धज्जियां भी यही लोग उड़ाते हैं और माफियाओं के साथ साठगांठ का आरोप इन पर लगते रहता है. यहां तक की कई थानों से ही जब्त शराब की बिक्री करने का मामला बिहार के कई थानों से सामने आ चुका है.