ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी खाते से 24.27 लाख का अवैध निकासी, फर्जी हस्ताक्षर कर लिपिक ने किया गबन

Bihar Crime News: पूर्णिया के रूपौली अंचल कार्यालय में फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी खाते से 24.27 लाख रुपये की निकासी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. अंचल अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर लिपिक पर गबन करने का आरोप है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्णिया जिले के रूपौली अंचल कार्यालय में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। तत्कालीन अंचल नाजिर सह निम्न वर्गीय लिपिक शिशिर कुमार पर अंचल अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी बैंक खाते से 24 लाख 27 हजार 840 रुपये की अवैध निकासी करने का आरोप है। मामले में अंचल अधिकारी शिवानी सुरभी ने लिखित आवेदन देकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


जानकारी के अनुसार, आरोपी शिशिर कुमार वर्तमान में अनुमंडल कार्यालय धमदाहा में पदस्थापित है। उसके स्थानांतरण के बावजूद अब तक रूपौली अंचल नजारत का विधिवत प्रभार नहीं सौंपा गया था। प्रभार हस्तांतरण में हो रही देरी को लेकर अंचल अधिकारी द्वारा पत्राचार भी किया गया था।


इसी दौरान जब अंचल अधिकारी शिवानी सुरभी ने सैरात मद की राशि की जांच के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्थित अंचल कार्यालय के खाता संख्या 2363875409 का स्टेटमेंट निकलवाया, तो खाते में अपेक्षित राशि कम पाई गई। इसके बाद जब लेन-देन की विस्तृत जांच की गई, तो चेक के माध्यम से फर्जी निकासी का मामला उजागर हुआ।


जांच में सामने आया कि 1 अप्रैल 2023 से 31 दिसंबर 2025 के बीच आरोपी ने अंचल अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर चेक के जरिए कुल 24,27,840 रुपये की निकासी कर ली। जब इस अवधि के संदेहास्पद लेन-देन को लेकर रोकड़ बही और अन्य दस्तावेज मांगे गए, तो आरोपी कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका।


अंचल अधिकारी के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। सीओ शिवानी सुरभी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पूर्ण रूप से गबन का प्रतीत होता है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता