BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार
18-Jan-2024 03:29 PM
By First Bihar
DESK : अयोध्या में राम मंदिर में बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को न सिर्फ विपक्ष का विरोध झेलना पड़ रहा है। बल्कि देश के कुल चार शकराचार्यों ने मंदिर के उद्घाटन समारोह का हिस्सा न बनने का फैसला किया है। उनमें से अधिकांश ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि समारोह में सनातन धर्म के नियमों का पालन नहीं किया गया। ऐसे में अब इस विवाद के बीच भाजपा के सांसद ने नया बयान दिया है। जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाना तय माना जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना शंकराचार्य से की है। उन्होने राम मंदिर , प्रधानमंत्री और शंकराचार्य का जिक्र करते हुए कहा कि- जिस तरह से शंकराचार्य अकेले रहते है, समाज के लिए जीते है वैसा ही जीवन नरेंद्र मोदी जी रहे है। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य के विरोध को लेकर उन्होने कहा कि ये ब्रह्रनिकल डिसऑडर है।
झारखंड के गोड्डा सीट से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मोदी ही शंकराचार्य है , शंकराचार्य एकल और संयमित जीवन जीते हैं तो पीएम मोदी भी एकल जीवन जी रहे हैं, तपस्वी की तरह रहते हैं, ग्यारह दिनों तक उपवास पर हैं। आने वाले कुछ दिन वो पलंग पर नहीं सोएंगे। उन्होंने कहा कि हमें ब्रह्मनिकल डिसऑर्डर से बाहर निकलना होगा, अभी विचारों में परिवर्तन का दौर है।
निशिकांत दुबे ने कहा ये संथाल और भगालपुर का इलाका परिवर्तन की भूमि है। जब भगवान श्री राम की एक ही बहन थी, जिनका नाम शांता था, उनको मौसी के यहां लालन-पालन के लिए भेज दिया गया था,उनकी शादी ऋषि श्रृंगी से हुई, यह परिवर्तन का एक बड़ा प्रमाण है,एक क्षत्रिय कन्या की शादी ब्राह्मण लड़के से हुई इससे अधिक परिवर्तन और क्या चाहिए।