ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / शक्ति सिंह गोहिल बोले-न LJP ने कांग्रेस से संपर्क साधा है, न CONGRESS...

शक्ति सिंह गोहिल बोले-न LJP ने कांग्रेस से संपर्क साधा है, न CONGRESS ने कोई बात की है, बिहार में महागठबंधन कायम रहेगा

07-Jul-2020 07:08 AM

DELHI : बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलों को कांग्रेस ने सिरे से खारिज कर दिया है. कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि न लोक जनशक्ति पार्टी ने कांग्रेस से संपर्क साधा है और ना ही कांग्रेस ने LJP से कोई बात की है. दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है.

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए शक्ति सिंह गोहिल ने LJP से तालमेल की चर्चाओं को खारिज कर दिया. वैसे गोहिल ने कहा कि एनडीए में टूट होना कोई हैरत की बात नहीं है. ये इतिहास रहा है कि जब बीजेपी को अपने सहयोगी पार्टी की जरूरत होती है तो वो पैर पकड़ लेती है. लेकिन जब काम निकल जाता है तो दूध की मक्खी की तरह बाहर निकाल फेंकती है. शिवसेना से लेकर कश्मीर की पीडीपी जैसी पार्टियां इसका उदाहरण है. 

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार में उनका महागठबंधन कायम है और ये अटूट रहेगा. महागठबंधन की पार्टियां कांग्रेस, आरजेडी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, वीआईपी पार्टी और हम के बीच तालमेल बना रहेगा और ये पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लडेंगी. 


शक्ति सिंह गोहिल की ये सफाई उस वक्त आयी है जब LJP और JDU में घमासान की चर्चा आम है. खबर ये आयी थी कि कांग्रेस के सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा किया है कि लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने उनसे चार बार बातचीत की है. लेकिन शक्ति सिंह गोहिल ने किसी तरह की बातचीत होने से इंकार कर दिया है.

उधर महागठबंधन की पार्टियों को लेकर भी कांग्रेस का बयान अहम है. कांग्रेस बार बार कह रही है कि महागठबंधन की पार्टियां एकसाथ रहेंगी. लेकिन महागठबंधन की सबसे बडी पार्टी आरजेडी RLSP, हम और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को कोई तवज्जों देने को तैयार नहीं है. महागठबंधन में को-ओर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग कर रहे जीतन राम मांझी हर रोज फैसला लेने की चेतावनी दे रहे हैं. लेकिन आरजेडी कोई नोटिस नहीं ले रही है. 

क्या पटना आ रहे गोहिल करेंगे पहल

इस बीच शक्ति सिंह गोहिल मंगलवार को पटना आ रहे हैं. वे कांग्रेस की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं. महागठबंधन की दूसरी पार्टियों के नेता भी उनसे मिलेंगे. ऐसे में चर्चा ये हो रही है कि गोहिल महागठबंधन में कायम गतिरोध को खत्म करने की पहल कर सकते हैं. देखना होगा अपने स्टैंड पर अडे तेजस्वी यादव उनका कितना नोटिस लेते हैं.