RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
19-Aug-2020 01:05 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD : जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार को आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान लवकुश शर्मा को आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. जैसे ही शहीद लव कुश शर्मा का पार्थिव शरीर मंगलवार की देर रात पैतृक गांव जहानाबाद के रतनी फरीदपुर के आइरा पहुंचा चारों तरफ भारत माता की जय और लव कुश शर्मा अमर रहे के नारे से गूंज उठा.
इस मौके पर मगध रेंज के ig, जिले के डीएम, एसपी और तमाम जनप्रतिनिधियों समेत कई लोगो ने शहीद लवकुश शर्मा के शव पर फूल माला चढ़ाकर श्रध्जंलि दी. बुधवार को लवकुश शर्मा का अंतिम संस्कार उनके गांव में किया गया. शहीद के 7 साल के बेटे ने जैसे ही अपने पिता को मुखाग्नि दी वहां मौजूद हर आंखें नम हो गई.
कॉन्स्टेबल लवकुश शर्मा जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड के आईरा गांव के निवासी थे. शहीद लवकुश शर्मा के घर में उनके पिता सुदर्शन शर्मा, मां प्रमिला देवी, पत्नी अनीता देवी, 7 साल का बेटा सूरज और 3 साल की बेटी अनन्या है. लवकुश शर्मा की 2014 में सीआरपीएफ में बहाली हुई थी और वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे. लव कुश शर्मा के परिवार वालों ने बताया कि वह आखरी बार 4 महीने पहले अपने गांव आए थे.