ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

शहीद जवान की 6 साल की बेटी ने मां से पूछा- मेरे पापा को किसने मार डाला, सुन सबकी आंखें हो गई नम

23-Nov-2019 05:41 PM

LATEHAR: नक्सली हमले में शहीद जवान सुकरा उरांव का पार्थिव शरीर आज उनके आवास पर पहुंचा. इस दौरान शहीद जवान की 6 साल की बेटी ने मां से पूछा कि आखिर पापा को किसने मारा. बच्ची का सवाल सुन सबकी आंखें नम हो गई. 

6 बेटियां है शहीद जवान की

शहीद जवान की 6 बेटी हैं. इनमें सबसे छोटी 6 साल की आयुषी हैं. शहीद जवान के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के बाद शव को उनके गुमला जिले के घाघरा भेजा गया है. वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बताया जा रहा है कि सुकरा उरांव ने शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे के करीब पत्नी को कॉल किया था. सबका हालचाल पूछा था. इसके कुछ देर के बाद ही यह घटना हुई. यह सब रोते हुए बताते-बताते पत्नी बेसुध हो जा रही हैं. 

नक्सली हमले में 4 जवान हुए थे शहीद

शुक्रवार की रात लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस वैन पर हमला कर दिया था. इस हमले में सुकरा उरांव समेत चार जवान शहीद हो गए थे. घटना के दौरान पुलिसकर्मी हाइवे के किनारे खड़े थे. इस दौरान ही नक्सलियों ने हमला कर दिया.