ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में मिठाई दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन दुकानें जलकर हुईं राख; पुलिसकर्मी समेत चार लोग झुलसे Bihar News: बिहार में मिठाई दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन दुकानें जलकर हुईं राख; पुलिसकर्मी समेत चार लोग झुलसे Dhanteras 2025: धनत्रयोदशी पर क्या करें और क्या खरीदें? कंफ्यूजन कर लें दूर; जानें धन्वंतरि की पूजा का सही समय Bihar Election 2025: बिहार में आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस की सख्ती, बाइक सवार दो युवकों के पास से मिले करीब 20 लाख Bihar Election 2025: बिहार में आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस की सख्ती, बाइक सवार दो युवकों के पास से मिले करीब 20 लाख RJD में आकर फंस गये राहुल शर्मा? जगदीश शर्मा के बेटे को घोसी से टिकट नहीं मिला, माले ने खड़ा किया अपना उम्मीदवार Jawed Habib: स्टाइल के बाद स्कैम? जावेद हबीब और परिवार पर लगा करोड़ों की ठगी का आरोप Bihar election 2025 : JDU में भूचाल, कई कद्दावर नेता छोड़ रहे पार्टी; वर्तमान नेतृत्व से नाराज हैं JDU के पुराने साथी Bihar Chunav: सीट शेयरिंग के 12 घंटे बाद ही JDU के लिए आई बुरी खबर, यह नेता देने जा रहे इस्तीफा; इस इलाके में बढ़ेगी NDA की मुश्किलें Lalu Yadav IRCTC Scam: IRCTC घोटाला मामले में लालू-तेजस्वी पर आरोप तय, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका

शादी के मंडप में दूल्हे को पड़ा दौरा, लड़की वालों ने शादी से किया इनकार, वर पक्ष के लोगों को बनाया बंधक, 50 हजार रुपये मिलने के बाद छोड़ा

शादी के मंडप में दूल्हे को पड़ा दौरा, लड़की वालों ने शादी से किया इनकार, वर पक्ष के लोगों को बनाया बंधक, 50 हजार रुपये मिलने के बाद छोड़ा

15-May-2021 03:25 PM

NALANDA: सारे थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब मंडप में दूल्हे को अचानक दौरा पड़ गया। दौरा पड़ने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। यही नहीं वर पक्ष के लोगों को घंटों बंधक बनाए रखा और शादी में खर्च हुई राशि की मांग करने लगे। जिसके बाद 50 हजार रुपये में मामले को रफा-दफा किया गया।


दरअसल पटना के फतुहा से बारात नालंदा के सारे थाना क्षेत्र में आई थी। वधु पक्ष ने बारातियों का खूब स्वागत किया। बारात लगने के बाद जयमाला भी हुई। तब तक सब कुछ ठीक चल रहा थी लेकिन जैसे ही लड़का शादी के मंडप में पहुंचा तब हंगामा शुरू हो गया। बताया जाता है कि पंडित ने लड़के के हाथ में जैसे ही धागा बांधा उसे मिर्गी का दौरान पड़ने लगा। इस दौरान शादी में अफरा-तफरी मच गयी। लड़के को देख वहां मौजूद लोग भी डर गये। फिर क्या था तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी। 


इस बात की जानकारी जब पंडित ने दूल्हे के परिवार वालों को दी तब उन्होंने पंडित की ही जमकर धुनाई कर दी गयी। जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। वधु पक्ष के लोग इस बात से नाराज थे कि उन्हें इस बीमारी की जानकारी क्यों नहीं दी गयी। शादी से पहले यदि लड़के वाले यह बता देंगे तब हम कभी शादी के लिए तैयार नहीं होते। कोई अपनी बेटी को इस तरह से कैसे फंसा सकता है। मामला धीरे-धीरे हंगामे का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं मैं होने लगी। 



दुल्हन के परिवार वालों ने सबसे पहले शादी से इनकार कर दिया फिर शादी में खर्च हुई राशि की मांग करने लगे। जब दुल्हे पक्ष के लोगों ने मांग पूरा करने में अपनी असमर्थता दिखाई तब दुल्हा, उसके बहनोई समेत बारात में आए लोगों को बंधक बना लिया गया और पैसे की मांग की। वधु पक्ष की ओर से कहा गया कि जब तक 60 हजार रुपये नहीं दिए जाएंगे तब तक सभी गांव में ही बंधक रहेंगे। जिसके बाद 50 हजार रुपये में मामले को रफा-दफा किया गया। जिसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।