NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
12-Mar-2024 03:55 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक वीडियोग्राफर शादी समारोह की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करने गया था लेकिन वहां उसने दूल्हे की बहन को ही अपने दिल में कैद कर लिया। वीडियोग्राफी के दौरान कैमरामैन को दूल्हे की बहन से आंखे चार हुई फिर क्या था सब कोई शादी में व्यस्त थे तभी कैमरामैन फोटो खींचते-खींचते दूल्हे की बहन को लेकर फरार हो गया।
मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के पिता ने इस मामले के आरोपी के खिलाफ अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। बेटी की कुशल बरामदगी की मांग परिजनों ने पुलिस से की है। परिजन किसी अनहोनी की आंशका से जता रहे है। लड़की के साथ-साथ वीडियोग्राफर भी गायब है।
मामले की जानकारी तब हुई जब शादी करने आए युवक की बेटे की शादी के दौरान में मोतीपुर थाना क्षेत्र के माहना गांव का युवक को शादी की वीडियोग्राफी करने को कहा गया था।इसी दौरान में शादी का माहौल में आरोपी ने दूल्हे की साली से संपर्क बनाया और धीरे-धीरे उसका फोन नंबर लिया और बातचीत करने लगा।
जिसके बाद मौका देख वीडियोग्राफी करने आया युवक दूल्हा की बहन को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद से ही इस दौरान लड़की के पिता ने थाने अहियापुर में प्राथमिकी दर्ज करायी है।उन्होंने अहियापुर थाने में दिये गये आवेदन में कहा है कि 4 मार्च 2024 को उनकी पुत्री घर बाजार के लिए निकली थी और वो इसके बाद से घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पर भी उसके संबंध में जानकारी नहीं मिली।तो बाद में ही उनके दामाद ने फोन कर बताया कि उसी के गांव का एक लड़का जो शादी में वीडियोग्राफी करने आया था वही लड़की को साथ लेकर फरार है।
जिसके बाद उनका भी पूरा परिवार सूचना पर वे लड़का के घर गये और आरोपी के पिता से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने इससे इन्कार किया।जबकि,आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि लड़का उस लड़की को लेकर यहां आया था और बाद में यहां से चला गया।उन्होंने पुत्री को बहलाकर ले गायब करने के इस मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई करने और पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी हैं।और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पूरे मामले में अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया की एक लड़की के गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसके बाद पुलिस मामले में छानबीन में जुट गयी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी कैमरामैन को जल्द ही पकड़ा जाएगा और लड़की को भी सकुशल बरामद किया जाएगा।