ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / BIHAR CRIME : बीते शाम से गायब मौसेरे भाई-बहन की खेत में...

BIHAR CRIME : बीते शाम से गायब मौसेरे भाई-बहन की खेत में मिली लाश, परिजनों में मातम का माहौल

16-Nov-2024 09:54 AM

By First Bihar

SASARAM : बिहार के सासाराम से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां रोहतास में आपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि आए दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम देते रहते हैं। ताजा मामला जिले के बिक्रमगंज इलाके का है। जहां दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक और युवती आपस में मौसेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, नटवार थाना के सरांव गांव में एक लड़का और एक लड़की की शव खेत से बरामद हुई है। इस घटना में मृतका की पहचान सरांव गांव के 16 वर्षीय कश्मीरा कुमारी और उसके मौसेरे भाई विकास कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दी गई। 


वहीं, घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक-युवती शुक्रवार शाम से ही लापता थे। इनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि आज खेत से दोनों के शव मिले हैं। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन हैं। सुनील चौधरी की बेटी कश्मीरा और लोरिया गांव के गुप्तेश्वर चौधरी के बेटे विकास की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 


इधर, इस घटना को लेकर बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह का घाव का निशान नहीं है। मौके से एक सफेद रंग का पाउडर और मृतक लड़के की जेब से लाइटर भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पूरे प्रकरण की एफएसएल जांच कराई गई है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया। पूरे घटना की गहनता से जांच की जा रही है।