Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
02-Feb-2024 09:00 AM
By First Bihar
SIWAN : बिहार के सीवान में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हुआ है। अश्लील गानों पर डांस करती महिला डांसर ने हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए ठुमके लगा रही हैं। वहीं, एक शख्स स्टेज पर ही फायरिंग कर दहशत फैला रहा है। यह वीडियो सिवान जिले के दरौंदा थाना इलाके का बताया जा रह है।
यहां एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग की जा रही है। यह वीडियो शादी समारोह का बताया जा रहा है। यहां आर्केस्ट्रा में अश्लील भोजपुरी गाने पर महिला डांसर पिस्टल लहराकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, डांस के दौरान ही स्टेज पर एक युवक पिस्टल में मैगजीन लगाकर लेडी डांसर से फायरिंग करवाते हुए भी नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि, दरौंदा थाना क्षेत्र के मदारीचौक के सोनू यादव बगोड़ा पंचायत के पूर्वी क्षेत्र के पूर्व बीडीसी सदस्य हैं। वह काले कपड़े में नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरा शख्स मदारी चौक का ही रहने वाला विशाल यादव है, जो सफेद कपड़े पहने हुए है। वीडियो में दोनों हथियार लहराते हुए और डांसर के साथ डांस करने के दौरान फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। शादी का कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा की धुन पर डांसर हाथ में पिस्टल लेकर अश्लील डांस कर रही थी। इसी दौरान स्टेज पर खड़े युवकों ने पिस्टल से फायरिंग की है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
बिहार पुलिस के आला अधिकारी दावा करते हैं कि अवैध हथियार से फायरिंग करने, अवैध हथियार रखने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है लगातार सिवान में शादी समारोह में अवैध हथियार से जमकर फायरिंग हो रही है। पुलिस को इनकी भनक तक नहीं लग रही है। इसके पहले भी शादी समारोह में फायरिंग करने के वीडियो कई दफा सामने आए हैं। जिले के नए पुलिस कप्तान अमितेश कुमार ने असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर नकेल कसने की बात कही है। देखना होगा इस वायरल वीडियो पर पुलिस कप्तान कब तक कार्रवाई करते हैं।