ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप

बिहार : शादी समारोह में छज्जा गिरने से दो युवकों की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी

15-May-2021 08:35 AM

By DIPAK

NALANDA : नालंदा जिले में शादी समारोह का माहौल अचानक गम में तब्दील हो गया. दरअसल, घर का छज्जा गिरने से मलबे के नीचे दबकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस घटना में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं. आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इधर दो युवकों की मौत से घर में कोहराम मच गया है. 


मामला बिंद थाना इलाके के अमामा गांव का है. जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी रामभजन बिंद के घर उनकी बेटी की बारात आने वाली थी. हादसा उस समय हुआ जब बारात आने वाली थी उसके पहले सब लोग घर के आगे नाच रहे थे और कुछ लोग छज्जे के ऊपर खड़े हो कर लोगों का नाचना-गाना देख रहे थे. तभी अचानक छज्जा गिर गया और मलबे के नीचे दबने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि 2 दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. 


मृतकों का नाम भजन और शिवम् बताया जा रहा है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जहां तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद शादी के घर में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.