साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
24-Nov-2023 04:07 PM
By First Bihar
SEOHAR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 30 नवंबर को शिवहर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के शिवहर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इसको लेकर डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
दरअसल, 30 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिवहर को करोड़ों रुपये की सौगात देने वाले हैं। सीएम नीतीश शिवहर बस स्टैंड और देकुली धाम का शिलान्यास करेंगे। वहीं शिवहर समाहरणालय में स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित रघुनाथ झा की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री सीतामढ़ी के लिए रवाना हो जाएंगे। डीएम और एसपी ने शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
वही डीएम-एसपी ने पुलिस लाइन में पहुंचकर हेलीपेड निर्माण कार्य का भी जायजा लिया है। डीएम ने देकुली धाम से 24 घंटा के भीतर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान डीडीसी अतुल कुमार वर्मा, एडीएम कृष्ण मोहन सिंह, एसडीएम अफाक अहमद समेत अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।