ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार की बची कुर्सी, दोनों पक्षों में हुई सुलह, बयानबाजी पर रोक लगाने के निर्देश

03-Aug-2019 07:55 PM

By 9

DESK: झारखंड कांग्रेस के लिए शनिवार का दिन बेहद अहम रहा. सुबोध कांत सहाय और अजय कुमार गुट की रोजाना खींचतान से परेशान कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों गुटों के नेताओं को दिल्ली तलब किया और बयानबाजी बंद करने का निर्देश दिया. इस बैठक में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार की कुर्सी तो बच गई लेकिन केंद्रीय नेताओं ने दोनों गुटों को पार्टी का अनुशासन नहीं तोड़ने की सख्त हिदायत दी है. पार्टी के सीनियर नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को बेवजह बयानबाजी नहीं करने की सख्त निर्देश दिया है. बैठक के दौरान सभी वरीय नेताओं से उनकी राय मांगी गई और साफ तौर पर निर्देश दिया गया कि उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपनी बयानबाजी बंद करनी पड़ेगी. बता दें कि इस साल के अंत तक सूबे में विधानसभा का चुनाव होना है ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेताओं की आपसी गुटबाजी झारखंड कांग्रेस की उम्मीदों पर गहरा झटका लगा सकती है.