BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
04-Sep-2021 03:10 PM
PATNA : हमारे शरीर की ताकत रोज़ के खान-पान पर निर्भर करता है. जरूरी कामों को करने के लिए हमारे शरीर को प्रोटीन की आवश्कता होती है. इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारे शरीर को प्रोपर डाइट जरूरत पड़ती है, जिसे बैलेंस डाइट कहते है. इसका हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है. यह हमें सभी बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है और शरीर के सारे अंगों को चुस्त रखता है. लेकिन हमारा भोजन कैसा होना चाहिए इस बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होती है. इसी कारण हर साल देश में एक सितंबर से 7 सितंबर तक पोषण सप्ताह मनाया जाता है. जिसकी मदद से लोगों को जागरूक किया जा सके.
आपको बता दें कि प्रोटीन में आक्सीजन, नाइट्रोजन और हाइड्रोजन बनाने वाला तत्व होता है, जो हमारे शरीर को बीमारियों से बचाता है. भोजन में प्रोटीन लेने से शरीर को एनर्जी मिलती है, यही हमारे शरीर को अंदर और बाहर से मजबूत बनाता है. कृष्णा हर्बल और आयुर्वेदा के संस्थापक श्रवण डागा ने बताया है कि "प्रोटीन हमारे शरीर की कोशिकाओं के निर्माण, मरम्मत के लिए ज़रूरी होता है. कोरोना काल में ये रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी पॉवर के लिए अहम है. प्रोटीन हमारे बढ़ते शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है."
प्रोटीन की कमी से होने वाली परेशानियां -
इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में मुख्य आहार विशेषज्ञ और पोषण विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका रोहतगी ने शरीर में प्रोटीन की कमी होने के लक्षण बताते हुए कहा कि प्रोटीन एक महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएन्ट हैं, इसकी कमी से कमज़ोर, झड़ते, उलझे बाल, कमज़ोर नाखून, त्वचा संबंधी परेशानी, कमज़ोरी और थकान जैसी परेशानी होने लगती है.
कमी कैसे करें दूर -
अंडा प्रोटीन का सबसे बढ़िया सोर्स है. प्रोटीन कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होता है, जो हमारे सेहत को मानसिक से भी मज़बूत बनाता है. दूध, दही, पनीर, खोया, बटर, में भी प्रोटीन की मात्रा ज्याद होती है. ये कैल्शियम और विटामिन के भी अच्छे स्त्रोत हैं.
शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना गया है. अंकुरित चीज़े भी प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत होता है. इसे आप उबालकर या कच्चा सलाद बनाकर भी खा सकते है.
चिकेन में भी प्रोटीन होता है. इसके अलावा इसमें विटामिन-बी होता है, जो डायबिटीज़ को कंट्रोल करने, ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करने, कार्डियोवैस्कुलर जैसी बीमारी के ख़तरे को कम करने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम मदद करता है.