ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Parliament Session: ‘पीएम मोदी EVM नहीं, लोगों के दिलों को हैक करते हैं’, संसद में बोलीं कंगना रनौत

संसद में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि पीएम मोदी ईवीएम नहीं हैक करते, बल्कि लोगों के दिलों को हैक करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की अपील की।

Parliament Session
© sansad tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Parliament Session: लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईवीएम हैक नहीं करते, बल्कि लोगों के दिलों को हैक करते हैं। यह टिप्पणी उन्होंने विपक्ष द्वारा चुनाव प्रणाली पर लगाए गए आरोपों के जवाब में की।


दरअसल, लोकसभा में 9 दिसंबर को चुनाव सुधार पर चर्चा शुरू हुई थी। कांग्रेस ने ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों में मशीनों को लेकर संदेह है, इसलिए आगामी राज्यों के चुनाव बैलेट पेपर से कराने चाहिए। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार और बीजेपी पर चुनाव आयोग से मिलीभगत के आरोप लगाए।


इस चर्चा में हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर बार पुराने जमाने का मतदान अच्छा बताती है, जबकि तब धांधली होती थी और वोटिंग बॉक्स उठाकर ले जाया जाता था।


कंगना ने कहा कि, “ये लोग हर दिन हंगामा कर रहे थे, बार-बार वही बातें दोहराते रहे। राहुल गांधी जी जब बोल रहे थे, बार-बार खादी, धागा और कपड़ा की बातें कर रहे थे और अंत में विदेशी महिला की फोटो का उदाहरण दे दिया। उनके पर्सनालिटी राइट्स का भी ध्यान नहीं रखा गया। इसके लिए मैं संसद की ओर से माफी मांगती हूं।”


कंगना ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में मर्यादा का अभाव है। इसके अलावा उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव का समर्थन किया, जिससे बार-बार चुनाव कराने की असुविधा और आर्थिक नुकसान कम हो सके। उन्होंने इस पहल को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाने और इसे लागू करने की अपील की।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता