ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात: स्मैक के नशे में युवक ने दो मासूम भाइयों को मौत के घाट उतारा, मर्डर के बाद काट ली जीभ

बिहार के पूर्णिया से दो मासूम बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्मैक के नशे में नशेड़ी युवक ने अपने दो चचेरे भाइयों की बेरहमी से जान ले ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां स्मैक के नशे में मदहोश युवक ने अपने दो चचेरे छोटे भाइयों की हैंडपंप के हैंडिल से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। मर्डर के बाद चाकू से जीभ भी काट लिया जबकि डेढ़ साल के भाई कुलसूम का गला दबा दिया, जो जीएमसीएच में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। 


दरअसल, दिल दहला देने वाली यह वारदात पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड के रौटा थाना के बिरौच गांव की है। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चे को इलाज के लिए रौटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 


पुलिस की निगरानी में शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियां के राजकीय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। मृतक के चाचा मो. सरफराज आलम ने बताया कि स्मैक के नशे में मदहोश उसका भतीजा अरबाज घर में घुसा और हत्या की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त उसके साथ गांव का ही एक अन्य नशेड़ी युवक हसनैन भी शामिल था। उन्होंने कहा कि मृत बच्चे में गुलनाज 3 और इनायत 5 साल था।


चाचा ने आरोपी भतीजे को फांसी की सजा देने की मांग की। पड़ोसी मोहम्मद गुलाब ने बताया कि पहले चाकू से हमला कर जीभ काट लिया। इसके बाद पलंग से उतारकर दोनों मासूम बच्चे को हैंडपंप के हैंडिल से प्रहार कर मौत की नींद सुला दिया। घटना में ये बात सामने आ रही है आरोपी अरबाज के साथ मृत बच्चे के पिता महबूब आलम ने कुछ दिन पहले मारपीट की थी। इसी का बदला लेने के लिए इस खौफनाक मंजर को अंजाम दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता