BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
24-Dec-2024 12:10 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बिहार शिक्षा विभाग(Bihar Education department) अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी शिक्षकों के खिलाफ विभाग का एक्शन तो कभी शिक्षकों के कारनामें अखबारों की सुर्खियां बनती है लेकिन इस बार तो हद हो गई। हाजीपुर में शिक्षा विभाग ने एक पुरुष BPSC शिक्षक(BPSC Teacher) को न सिर्फ प्रेग्नेंट(pregnant) बता दिया है बल्कि मैटरनिटी लीव(maternity leave) भी दे दिया गया है।
इस सातवें अजूबे को सुनकर आप भी चौंक गए होंगे। जी हां, यह बिहार है और बिहार में कुछ भी संभव है। अब बिहार के पुरुष टीचर को भी मातृत्व अवकाश मिलने लगा है। मीडिया में मेल टीचर को प्रेग्नेंट बताकर मैटरनिटी लीव देने की खबर सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है। अधिकारी भी कबूल रहे हैं गलती हो गई है।
दरअसल, यह पूरा मामला है हाजीपुर महुआ प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय हसनपुर ओसती का, जहां बीपीएससी शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को शिक्षा विभाग द्वारा गर्भवती बताकर छुट्टी दे दिया गया है। बकायदेशिक्षा विभाग के पोर्टल ई शिक्षा कोष पर मैटरनिटी लीव दिया गया है और उसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के नजरों और ऑफिशल वेबसाइट उत्तर के अनुसार वह शिक्षक प्रेग्नेंट है और छुट्टी पर है।
गौर करने वाली बात यह है कि मैटरनिटी लीव सिर्फ और सिर्फ महिला टीचर के लिए होती है लेकिन हाजीपुर में तो मामला ही पलट गया है। यहां पुरुष टीचर को भी मैटरनिटी लीव दिया जा रहा है। हालांकि इस मामले में प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने विभाग की गलती कबूल करते हुए कहा है कि पोर्टल की गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है।
उन्होंने कहा कि पुरुष टीचर को इस तरीके का छुट्टी नहीं दिया जाता है, इसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा। बता दें कि जिस तरीके से एक मेल टीचर को महिलाओं को मिलने वाला छुट्टी दिया गया है। इसको लेकर जिले के शिक्षकों में आक्रोश भी है और हंसी ठिठौली करने का एक अनोखा मुद्दा भी मिल गया है। फर्स्ट बिहार के लिए हाजीपुर से विक्रमजीत की रिपोर्ट..