ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / news / सीट शेयेरिंग को फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया क्या है गठबंधन में...

सीट शेयेरिंग को फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया क्या है गठबंधन में शामिल पार्टियों ने नई रणनीति; ममता और नीतीश को लेकर भी दी जानकारी

19-Jan-2024 09:38 AM

By First Bihar

DESK : देश के अंदर अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव का ऐलान होना है। लेकिन, अभी तक इस चुनाव को लेकर इंडिया ब्लॉक में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। ऐसे में अब इसको लेकर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि अगर सीट शेयरिंग पर गठबंधन में शामिल दलों के बीच सहमति नहीं बन पाती है तो ये अलायंस के लिए खतरा है। 


जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, अगर सीटों का बंटवारा जल्दी नहीं किया जाता है तो ये गठबंधन के लिए खतरा है। इसे समय रहते जल्दी कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा है कि इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों में जल्दी सहमति नहीं बनती है तो कुछ दल एक अलग ग्रुप बनाने की कोशिश कर सकते हैं, जो मुझे सबसे बड़ा खतरा लगता है। इसलिए अभी भी समय है और इसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए। यह बात उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर चर्चा में कही है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दल एकसाथ आने की कोशिश में लगे हुए हैं, इन दलों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है। इन लोगों के बीच हाल ही में ऑनलाइन मीटिंग भी हुई। लेकिन कई ऐसे राज्य हैं, जहां सीटों की शेयरिंग पर पेच फंसा हुआ है। पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली, यूपी, बिहार और केरल समेत कई राज्यों में दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। 


इसके आगे एनसी नेता ने कहा कि पार्टियों को केवल वहीं सीटें मांगनी चाहिए जहां उनका दबदबा है तब ही वह जीत हासिल कर सकते हैं, जहां उनका दबदबा नहीं हैं वहां सीटें मांगना गलत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तो खतरे में है ही, आने वाली पीढ़ी भी हमें माफ नहीं करेगी। फारूक ने कपिल सिब्बल के साथ चर्चा करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि अगर हम अपने अहंकार को छोड़कर एक साथ मिलकर यह नहीं सोचते कि इस देश को कैसे बचाया जाए, तो मुझे लगता है कि यह हमारी ओर से सबसे बड़ी गलती होगी।


इसके आगे उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लिए सीट शेयरिंग पश्चिम बंगाल में सबसे मुश्किल है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पिछली बार टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी वाम दलों के साथ सीटें शेयर करने के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन इस बार उन्होंने कहा कि पार्टियों के नेता वहां चुनाव लड़ सकते हैं, जहां वह जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनके खिलाफ बयान जारी कर मतभेद बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप ऐसी सीटें क्यों मांग रहे हैं जहां आप जीत नहीं सकते।


उधर, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की गठबंधन वाली सरकार है। जेडीयू के पास बिहार में 17 सांसद हैं, नीतीश की पार्टी ने इन सीटों पर कोई समझौता करने से साफ इनकार कर दिया है। इसके अलावा लेफ्ट पार्टियों ने 9 और कांग्रेस ने 8-9 सीटें मांगी हैं। ऐसे में आरजेडी के लिए 4-5 सीटें बचती हैं। अब देखना होगा कि बिहार में गठबंधन का पेच कैसे सुलझेगा?