हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
13-Mar-2024 08:51 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। ऐसे में बीते शाम राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठक हुई। इसमें दोनों पार्टियों की तरफ से सीट बंटवारे सहित कई अहम चुनावी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में आरजेडी ने कांग्रेस को उनके दावे वाली सीटों पर प्रत्याशी तथा दावे के आधार की जानकारी मांगी।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गठबंधन समिति के अध्यक्ष मुकुल वासनिक के घर पर हुई इस बैठक में राजद की तरफ से सांसद मनोज झा और कांग्रेस की तरफ से बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हुए। इस बैठक में सभी सीट और संभावित रणनीति पर बातचीत हुई है। आरजेडी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज झा ने कहा कि इस बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई।
वहीं, इस बैठक में कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बैठक में सीट बंटवारे पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। इसलिए जल्द दोबारा बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस ने करीब 15 सीट पर अपनी दावेदारी जताई है। उसके बाद राजद ने कांग्रेस को उनके दावे वाली सीटों पर प्रत्याशी तथा दावे के आधार की जानकारी मांगी। साथ ही,प्रत्याशी की सामाजिक व राजनीतिक पृष्ठभूमि, उस क्षेत्र की सामाजिक स्थिति तथा चुनाव जीतने की क्षमता को लेकर बैठक में चर्चा की गई।
बता दें कि वर्ष 2019 में कांग्रेस नौ सीट पर चुनाव लड़ी थी। पर वह सिर्फ एक सीट जीतने में सफल रही थी। जबकि राजद को कोई सीट नहीं मिली थी। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद प्रदेश में कांग्रेस संगठन मजबूत हुआ है। इसलिए, पार्टी को ज्यादा सीट मिलनी चाहिए। ऐसे में अब देखना है कि इसको लेकर क्या राजद के तरफ से क्या निर्णय लिया जाएगा।