पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
01-Jun-2023 08:48 AM
By First Bihar
PATNA : मोहनिया एसडीएम सत्येंद्र कुमार के स्पेशल विजिलेंस की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। स्पेशल विजिलेंस की यूनिट ने इन के तीन ठिकानों पर आज पहले सुबह छापेमारी की है। इनके ऊपर स्पेशल विजिलेंस आय से अधिक संपति में यह एक्शन लिया गया है। टीम ने पटना, मोहनिया और बेतिया के पैतृक आवास पर आज अहले सुबह रेड मारी है।
एसयूवी की टीम ने एसडीएम सतेंद्र प्रसाद के मोहनिया कैमूर और पटना के जयप्रकाश नगर स्थित प्रभा अपार्टमेंट में आज सुबह छापेमारी की है। सत्येंद्र प्रसाद प्रभा अपार्टमेंट के 401 नंबर फ्लैट में रहते हैं यहां आज सुबह एसयूवी की टीम ने दस्तक दी है। इनके आवास पर अभी छापेमारी जारी है। इसके ऊपर धारा 13(1)(बी) आर/डब्ल्यू 13(2) आर/डब्ल्यू12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आय से अधिक संपत्ति मामले में इनके ऊपर यह एक्शन लिया गया है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकार में एक लोक सेवक के रूप में विभिन्न पदों पर रहते हुए गलत तरीके से 84,25,006/- रुपये की भारी संपत्ति अर्जित की। जिसे उनकी आय के ज्ञात कानूनी स्रोतों के अनुपात में नहीं बताया गया है और जिसका संतोषजनक ढंग से हिसाब देने की संभावना नहीं है। ये सभी संपत्तियां पटना, बेतिया सहित अन्य स्थानों पर सृजित की गई हैं। इसके बाद अब इन्हीं ठिकानों पर आज अहले सुबह यह एक्शन लिया गया है।