होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
01-May-2024 04:27 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR : लोकसभा चुनाव को लेकर कई इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को समस्तीपुर के इलमासनगर चौक पर खानपुर थाने की पुलिस ने एक स्कॉर्पियों को पकड़ लिया।
जिसमें बैठे एक व्यक्ति के पास से करीब 12 लाख, 27 हजार रुपये बरामद किये गए हैं। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तब उसने खुद को बिजनेसमैन बताया। उसने कहा कि ये पैसे कलेक्शन के हैं। फिलहाल पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया है और इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है।
इनकम टैक्स की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि पैसा सही में कलेक्शन का था या फिर इसे चुनाव में गलत तरीके से इस्तेमाल करने के लिए ले जाया जा रहा था।