खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Aug-2023 09:15 AM
By First Bihar
PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के बाद 1 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक स्कूलों का निरीक्षण किया गया। 26 दिनों के निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के 7 हजार 914 शिक्षक गायब मिले। ऐसे शिक्षकों पर अब कार्रवाई की जा रही है। इन शिक्षकों का वेतन काटा गया है।
बता दें कि रोज 25 हजार स्कूलों का निरीक्षण हो रहा है। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति देखी जा रही है। साथ ही शौचालय, पेयजल और मिड डे मील की जांच की जा रही है। इसके लिए मॉनीटरिंग सेल भी अब बनाया जाएगा। जो हरेक स्कूल का रिकार्ड तैयार करेगी। मॉनीटरिंग सेल के जरिये केके पाठक इसकी समीक्षा करेंगे। बता दें कि 1 जुलाई से स्कूलों का निरीक्षण जारी है।
13 जुलाई को सबसे अधिक 37 हजार 223 स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। जिसमें 959 शिक्षकों का वेतन काटा गया था। जो बिना सूचना के स्कूल से गायब थे। वही 1 अगस्त को 24 हजार 784 स्कूलों का निरीक्षण किया गया जिसमें 227 शिक्षक गायब मिले। सभी 227 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया है। बता दें कि कल गुरुवार को भोजपुर और अरवल के स्कूलों केके पाठक खुद निरीक्षक के लिए पहुंचे थे। इस दौरान शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया था।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का वेतन बंद करने का उन्होंने आदेश दिया। वही स्कूल में मौजूद शिक्षकों को कई आवश्यक निर्देश उन्होंने दिया। केके पाठक ने सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय सकरी चौक, मध्य विद्यालय रसीदपुर, प्लस टू जीए हाई स्कूल अरवल और प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अटेन्डेंस रजिस्टर की जांच की। इस दौरान जांच में कई कमियों को देख उन्होंने शिक्षकों की जमकर फटकार लगा दी। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि जो शिक्षक स्कूल नहीं आए हैं उनका वेतन काटा जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी।