मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
25-Nov-2024 02:43 PM
By First Bihar
SIWAN : बिहार के सिवान से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में एक दर्जन बच्चे और स्कॉर्पियो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह मामला सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दामोदरा गांव के एक प्राइवेट स्कूल का बस रोज की तरह बच्चों को लाने के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। बस जतौर बाजार के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।
स्कॉर्पियो सवार घायलों ने बताया कि जिले के जीरादेई के बंसोपाली गांव से यूपी के बलिया सभी बारात गए थे। आज लोग बारात से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से सामने से आ रही स्कूल बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार बाराती भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
वहीं, हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं स्कूल बस में सवार कुल 30 बच्चों में से एक दर्जन घायल हैं। घटना के स्कूली बच्चे काफी डरे सहमे हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम पहुंची। सभी ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और पास के पीएचसी में भर्ती कराया है। जबकि हादसे में घायल हुए स्कूली बच्चों की पहचान कर ली गई है। इसमें रोमक मिश्रा, ईश्वर, आदर्श कुशवाहा, भीकेश मिया, चन्द्र गुप्त मोर्य, पार्थ शर्मा, जिगनेश पटेल, पुत्र मधु, प्रिंसी कुमारी शामिल हैं। इन सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
इधर, इस हादसे को लेकर गुठनी थाना प्रभारी ने कहा कि स्कूल बस और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई है। एक दर्जन के असपास स्कूली बच्चों को मामूली चोट लगी है। वही स्कॉर्पियो में सवार तीन-चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज पास के पीएचसी में चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।