ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / स्कूलों में एडमिशन को लेकर बदला नियम, अब आधार समेत इन पांच कागजातों...

स्कूलों में एडमिशन को लेकर बदला नियम, अब आधार समेत इन पांच कागजातों में से एक हरहाल में होगा अनिवार्य

13-Mar-2024 09:55 AM

By First Bihar

PATNA : राज्य में स्कूलों में नए सत्र को लेकर एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। 2024- 25 सत्र में फर्जी नामांकन रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक अब नामांकन के लिए स्टूडेंट के पास आधार कार्ड के अलावा पांच अन्य दस्तावेज में एक साथ में रहना अनिवार्य होगा। 


दरअसल, सरकारी स्कूलों में सत्र 2023-24 में 20 लाख फर्जी विद्यार्थियों का पता चलने के बाद शिक्षा विभाग ऐसे दाखिलों को रोकने को लेकर सतर्क हो गया है। ऐसे में एडमिशन के लिए स्टूडेंट के पास जन्म प्रमाण पत्र, अस्पताल या मिड वाइफ पंजी अभिलेख, आंगनबाड़ी अभिलेख, अभिभावक या माता-पिता की तरफ से दिये गये घोषणा पत्र के अलावा विद्यार्थियो के आधार कार्ड पर होगा। यानी इन पांच कागजात में से एक कागजात जरूरी होगा। 


विभाग ने कहा है कि - गाइडलाइन का पूरी तरह पालन हो। एक अप्रैल से कक्षाएं शुरू होने के दौरान नामांकन लिये जायेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्व ने मंगलवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लिखे पत्र में साफ किया है कि सभी छात्रों के आधार कार्ड बनवाने के प्रयास किये जाएं। इसके साथ ही उच्चतर कक्षा में नामांकन के दौरान अभिभावकों को बुलाकर भौतिक सत्यापन किया जाए। इस दौरान पिछली कक्षा के परीक्षा परिणाम पर भी अभिभावकों से चर्चा हो। 


उधर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्रीवास्तव ने पत्र में कहा है कि सत्र 2023-24 में अनुपस्थिति की वजह से कुल 23.97 लाख नाम काटे गये। इनमे से 3.98 लाख ने ही नाम वापस लिखाये। शेष 20 लाख बच्चों ने नाम काटे जाने पर किसी से संपर्क करने की भी कोशिश नहीं की  इस वजह से इनका नाम वापस से शामिल नहीं किया गया है।