ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप

स्कूली वैन और कार की टक्कर में 7 स्कूली बच्चे जख्मी, तीन बच्चों की हालत नाजुक

20-Apr-2024 10:20 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार में सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हों रही है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से सामने आ रहा है। जहां बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन हादसे का शिकार हो गई। यहां स्कूल वैन को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन पलट गए। इसमें कुल 7 बच्चे जख्मी हो गए हैं। 


दरअसल, नालंदा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां स्कूली वैन और लग्जरी गाड़ी की टक्कर में 7 स्कूली बच्चे ज़ख़्मी हो गए हैं। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए पावापुरी के विम्स में भर्ती कराया गया है। जहां घायल बच्चों का इलाज जारी है। यह हादसा पावापुरी सहायक थानाक्षेत्र के बख्तियापुर-रजौली फोरलेन के निकट करमपुर गांव के पास हुआ है। इस घटना से इलाके में चीख़-पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 


उधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए वैन चालक गाड़ी को मोड़ रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं वैन में सवार 7 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें 3 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और घायलों को इलाज के लिए विम्स भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में टक्कर मारने के बाद वाहन पलट गया था। जिसे लोगों ने बाद में सीधा करके लोगों का रेस्क्यू किया।