Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप
20-Nov-2022 12:43 PM
GOPALGANJ : बिहार के गोपलगंज जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित कार ने स्कूल की बाउंड्री में टक्कर मार दी है। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
जानकारी हो कि, पिछले कई दिनों से बिहार में रफ़्तार के कहर से जुडी घटनाएं निकल कर सामने आती रहती है। कहीं तो लोगों द्वारा इसको लेकर उग्र आंदोलन भी किया जाता है है कि ग्रामीण इलाकों से गुजरने वाली सड़कों पर स्पीड ब्रेकर क्यों नहीं बनवाया जाता है। हालांकि, नियमों का हवाला देकर परिवहन मंत्रालय लोगों को समझा लेती है। लेकिन, हर बार यह सवाल उठता रहता है कि परिवहन मंत्रालय और विभाग द्वारा इतना जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी इस पर रोकथाम नहीं लग पा रही है।
बताया जा रहा है कि, गोपालगंज में हथुआ-मीरगंज मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार स्कूल की बाउंड्री से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में पिछली सीट पर बैठा एक शख्स घायल हो गया। दोनों मृतक सीवान के महाराजगंज के रहने वाले थे और गोरखपुर से लौट रहे थे। जिसके बाद इस घटना की सुचना पुलिस को दी गई है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इसको लेकर परिजनों को सुचना दे दी गई है।