ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / उद्घाटन के 29वें दिन ध्वस्त हो गया सत्तर घाट पुल का एप्रोच, 263...

उद्घाटन के 29वें दिन ध्वस्त हो गया सत्तर घाट पुल का एप्रोच, 263 करोड़ के पुल का नीतीश ने किया था उद्घाटन, तेजस्वी ने कसा तंज

16-Jul-2020 06:28 AM

GOPALGANJ : बिहार के मुख्यमंत्री ने गंडक नदी पर बने जिस पुल को उत्तर बिहार के करोडों लोगों के सपनों का सपने का पुल बताकर उद्घाटन किया था, वह 29वें दिन ही ध्वस्त हो गया. 8 साल में बनकर तैयार हुए पुल का 16 जून को नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया था और 15 जुलाई को पुल का एप्रोच रोड ध्वस्त हो गया. गंडक नदी में थोडा सा उफान आया और पुल का एप्रोच रोड रेत की दीवार की माफिक ढ़ह गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि इसे सुशासन की सरकार का भ्रष्टाचार कहना मना है. 

एक महीने भी नहीं टिक पाया सपनो का पुल

गंडक नदी पर बना सत्तर घाट पुल वैसे तो गोपालगंज को पूर्वी चंपारण से जोड रहा था लेकिन इस पुल के कारण छपरा-सीवान से लेकर गोपालगंज की दूरी पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों से काफी कम हो गयी थी. लंबे इंतजार के बाद पुल का निर्माण पूरी हुआ को करोडो लोगों के बीच दूरी कम गयी थी. लेकिन उद्घाटन के 29वें दिन ही पुल का पूरा एप्रोच रोज ध्वस्त हो गया है.

16 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल का उद्घाटन किया था. 15 जुलाई को पुल का पूरा एप्रोच गंडक नदी में समा गया. वो भी तब जब गंडक नदी में कोई बहुत ज्यादा उफान नहीं आया था. लेकिन एप्रोच रोड रेत की दीवार की तरह ढह गया. गोपालगंज में पुल का एप्रोच रोड ध्वस्त हुआ है. गोपालगंज के डीएम अरशद अजीज ने बताया कि एप्रोच सड़क हाल ही में बनाई गई थी. बाढ़ के पानी के दबाव के कारण एक हिस्सा धंस कर टूट गया है. पानी कम होने के बाद सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा.




263 करोड़ के पुल का ये हा

हम आपको बता दें कि इस पुल की लागत तकरीबन 263 करोड रूपये पड़ी थी. इसमें पुल से लेकर एप्रोच रोड का निर्माण का काम शामिल था. लेकिन ये एक महीने भी नहीं टिक पाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि एप्रोच रोड पर कई और जगह पर कटाव हो रहा है और सडक के किसी भी समय ध्वस्त होने का खतरा है. इसके बाद पथ निर्माण विभाग के अधिकारिय़ों की टीम वहां पहुंची है. सडक के दूसरे हिस्सों को बचाने की कोशिश की जा रही है. 


तेजस्वी ने कहा-खबरदार इसे भ्रष्टाचार मत कहना

उधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने ध्वस्त हुए पुल का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है

“8 वर्ष में 263.47 करोड़ की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का 16 जून को नीतीश जी ने उद्घाटन किया था. आज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया. ख़बरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो?263 करोड़ तो सुशासनी मुँह दिखाई है. इतने की तो इनके चूहे शराब पी जाते हैं.”