Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
15-Nov-2023 06:01 PM
By First Bihar
PATNA: पूरे देश में सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया ज जा रहा है. इसी क्रम में आज दिनांक 15 नवंबर को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के द्वारा विजियॉन वॉक का आयोजन किया गया. विजिथॉन वॉक का शुभारंभ विनय कुमार (भा.पु.से.) महानिदेशक सह अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, पुलिस भवन निर्माण निगम ने हरी झंडी दिखाकर किया.
क्षेत्रीय कार्यालय, पटना (एस.पी. वर्मा गोलंबर) से विजियॉन वॉक का शुभारंभ हुआ जो गांधी मैदान अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति तक पहुंचा. वहां पहुंच कर मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार (भा.पु.से.) महानिदेशक सह अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पुलिस भवन निर्माण निगम ने उपस्थित सदस्यों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई. इसके पश्चात विजिथॉन वॉक का वापस एस. पी. वर्मा गोलंबर के पास क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के पास समापन हो गया.
विजियॉन वॉक के दौरान डॉ. विजय कुमार पाण्डेय, राजभाषा प्रभारी के साथ वॉक में शामिल सैकड़ों की संख्या में स्टाफ सदस्यों द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध कई नारों का उद्घोष किया गया. विजियॉन वॉक का मुख्य उद्देश्य स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ आम नागरिकों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरुकता फैलाना तथा सतर्क रहना है.
विजिथॉन वॉक के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र प्रमुख राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि विनय कुमार (भा.पु.से.) महानिदेशक सह अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पुलिस भवन निर्माण निगम का स्वागत किया तथा अपने संबोधन में कहा कि पूरे देश में सतर्कता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान हर स्तर पर नागरिकों तथा स्टाफ सदस्यों को सतर्कता हेतु जागरुक किया जा रहा है. हम जानते हैं कि भ्रष्टाटार एक दीमक की तरह होता है. हमें भ्रष्टाचार के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है. देश को समृद्ध एवं विकसित बनाने की दिशा में भ्रष्टाचार मुक्त भारत एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक प्रयास है.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनय कुमार (भा.पु.से.) महानिदेशक सह अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पुलिस भवन निर्माण निगम ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को सतर्क रहते हुए भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की दिशा में कार्य करना है. पूरे देश में सतर्कता के प्रति आम नागरिकों तथा संस्थागत कर्मचारियों को इसके प्रति गंभरीता से सतर्क रहना है. भ्रष्टाचार देश के विकास में बाधक है. अतः एक जागरुक नागरिक के रुप में देश भ्रष्टाचारमुक्त हो यह हमारा प्रयास होना चाहिए.
विजिथॉन वॉक में चंदन वर्मा, उप क्षेत्र प्रमुख, पटना, दीपक कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक, अमर कुमार, क्षेत्रीय सतर्कता अधिकारी, प्रिय रंजन कुमार, जय कुमार, देवमूनि पी.के. कंठ, रविनेश कुमार, केतकी सिंह, नीति सिन्हा, खुशमिता रानी सहित सैकड़ों की संख्या में स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया.