ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Bihar News : 'ससुराल में पढ़ाई नहीं हो सकी, सर प्लीज पास कर...

Bihar News : 'ससुराल में पढ़ाई नहीं हो सकी, सर प्लीज पास कर दीजिये'! घर वाले बंद कर देंगे खर्चा ; अजीबोगरीब बहाने सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

12-Nov-2024 11:18 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला खबर सामने आया है। जहां मुजफ्फरपुर में स्नातक सेमेस्टर-2 के परीक्षा लगभग बीते दो माह पहले हुई थी। कॉपी मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के दौरान मुजफ्फरपुर में एक छात्रा ने अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि ‘सर, ससुराल में पढ़ाई नहीं हो सकी, प्लीज पास कर दिगिए। 


वहीं, कुछ छात्रों ने लिखा है कि ‘सर, पास कर दीजिएगा तो बहुत मेहरबानी होगी। आपका एहसान जीवन भर नहीं भूलेंगे।  वहीं कुछ छात्रों ने बीमार होने का हवाला देकर पास करवा देने की गुहार लगाई है। एक तरह से कहें तो स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के दौरान कई परीक्षार्थियों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में पास होने के लिए अजीबोगरीब बहाने लिखे हैं। 


एक छात्र ने अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि उसके घर में परिवार के सदस्य वायरल बुखार से पीड़ित थे। उनकी देखभाल करते-करते वह खुद भी बीमार हो गया. बीस दिन तक बुखार रहा, जिसके वजह से परीक्षा की तैयारी नहीं कर सके। वहीं एक छात्र ने अपनी उत्तर पुस्तिका में शिक्षक से गुहार लगाते हुए लिखा है कि ‘अगर उसे शिक्षक पास करा देते हैं तो जीवन पर वह उनकी पूजा करेगा। जिंदगी में एहसान कभी नहीं भूलेगा। 


जबकि कुछ छात्रों ने तो यहां तक लिख दिया कि अगर वे परीक्षा में पास नहीं हुए तो उनके घरवाले (ससुरालीजन) उन्हें खर्चा देना बंद कर देंगे। हालांकि, परीक्षकों ने यह भी बताया कि कई परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं काफी बेहतर हैं और उन्हें अच्छे अंक भी मिलेंगे। यूनिवर्सिटी के मुताबिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परीक्षाफल तैयार कर लिए गए हैं। इसी महीने रिजल्ट प्रकाशन की उम्मीद है।