बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
27-Apr-2024 07:13 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा 2024 (द्वितीय) के लिए शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके बाद वैसे नियोजित शिक्षक जो राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त करना चाहते हैं। वो सक्षमता परीक्षा 2024 (द्वितीय) के लिए चार मई तक वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com/login पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
वहीं,परीक्षा समिति ने उन अभ्यार्थियों के लिए खुशखबरी दी है जिन्होंने इससे पहले वाली परीक्षा में अपना राजिस्टेशन तो करवा लिया था लेकिन किन्हीं कारणों से आगे का फॉर्म नहीं भर पाए थे। अब परीक्षा समिति ने कहा है कि वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जो सक्षमता परीक्षा 2024 (प्रथम) में आवेदन भरा है एवं परीक्षा शुल्क जमा किया है, लेकिन किसी कारणवश वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उन्हें परीक्षा शुल्क देय नहीं होगा।
वहीं, सक्षमता परीक्षा (प्रथम) में अनुत्तीर्ण लोग इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही जिन शिक्षक अभ्यर्थियों का सक्षमता परीक्षा (प्रथम) में सफल होने के बाद प्रथम विकल्प का जिला आवंटन हुआ है, वैसे शिक्षक अभ्यर्थी भी बेहतर प्राप्तांक के लिए परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
इसके साथ ही सफल होने वाले शिक्षकों को द्वितीय या तृतीय विकल्प का जिला मिला है और वो आवंटित जिला से संतुष्ट नहीं हैं वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं।द्वितीय में मिले अंकों के आधार पर जिला आवंटन किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, स्थानीय निकायों द्वारा राज्य के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्ष इस परीक्षा में शामिल होंगे। सभी कोटि के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क 1100 रुपये देना होगा।