ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

घर में घुसे चोर ने युवक को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

21-Nov-2021 12:00 PM

By Ranjan Kumar

 सासाराम : खबर सासाराम से है, जहां नगर थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में घर में घुसे एक चोर ने गृहस्वामी युवक को गोली मार दी. घायल 29 साल के सुमित कुमार को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में लाया गया है. बाते जा रहा है कि गोली सुमित के हाथ में लगी है. 


मिली जानकारी के मुताबिक आदर्श कॉलोनी के रहने वाले प्रेम प्रसाद गुप्ता का परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था. देर रात जब उनका पुत्र सुमित कुमार पहले घर लौटा और जैसे ही दरवाजा खोला, घर में घुसे चोर ने फायरिंग कर दी. हाथ में गोली लगने के बाद सुमित भागते हुए शोर मचाने लगा. बताया जाता है कि भागने के दौरान भी चोर ने दो चक्र गोलियां चलाई और भाग निकला। मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और आनन-फानन में सुमित को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।


वहीं पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. सुमित के दाहिने हाथ में गोली लगी है. उसकी स्थिति सामान्य है. सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है.