होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
19-Apr-2021 04:44 PM
SASARAM : इस वक़्त की बड़ी खबर सासाराम से सामने आ रही है जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबदस्त टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरूना गांव के पास की बताई जा रही है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बरूना गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई थी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी था. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी युवक को बिक्रमगंज स्थित एक निजी क्लिनीक में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.