ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार

Home / news / सरकारी योजनाओं की हकीकत जानने चंपारण पहुंचे राज्यपाल, बोले..बिहार को जानना चाहता हूं..अफसरों...

सरकारी योजनाओं की हकीकत जानने चंपारण पहुंचे राज्यपाल, बोले..बिहार को जानना चाहता हूं..अफसरों से यह पता नहीं चलेगा

21-May-2023 07:16 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर दो दिवसीय चंपारण यात्रा पर हैं। बिहार में चल रही सरकारी योजनाओं की हकीकत को जानने के लिए वे वाल्मीकि नगर पहुंचे हैं। सरकारी योजनाओं का हाल जानने के लिए गांव में भी गये और वहां के लोगों से मिले उनसे बातचीत की और योजनाओं की जानकारी ली।


वाल्मीकिनगर में पंचायत राज पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने ग्राउंड जीरो पर जाकर चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वाल्मिकिनगर में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए वे दो दिवसीय दौरे पर वाल्मीकिनगर आए हैं।


मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि जनप्रतिनिधियो से मिले हैं। सभी ने अच्छे ठंग से अपने विषय को रखा। पूरी आशा है कि सरकार लोगों की समस्याओं की दिशा में काम करेगी। राज्यपाल ने कहा कि मैं बिहार को जानना चाहता हूं अफसरों से यह पता नहीं चलेगा। लोगों से जाकर उनसे बात करने के बाद ही बिहार वास्तव में क्या है वो मुझे पता चलेगा। इसलिए लोगों से मिलकर उनसे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं।