ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / सरकारी कर्मियों के लिए नई गाइडलाइन जारी, बिहार सरकार ने दिए 18 निर्देश

सरकारी कर्मियों के लिए नई गाइडलाइन जारी, बिहार सरकार ने दिए 18 निर्देश

01-Jun-2020 02:57 PM

PATNA : कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो गई है. 1 जून से पूरे देश में स्थितियां सामान्य हो रही हैं. बिहार में भी आज से काफी चहल-पहल देखा जा रहा है. बिहार सरकार की ओर से सरकारी कर्मियों के लिए भी एक नई गाइडलाइन जारी की गई है. राज्य सरकार ने 18 निर्देश दिए हैं, जिसे कर्मचारियों को ऑफिस में पालन करना है.


अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की ओर से विकास आयुक्त, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त, विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इन दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई है. सरकारी कार्यालयों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी कर्मियों को इसका पालन करना होगा.


सरकारी कर्मियों के लिए नई गाइडलाइन -

1. सभी कर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा 

2. दो कर्मी एक दूसरे के आमने-सामने नहीं बैठेंगे 

3. आंख, नाक और मुंह को छूने से बचना होगा 

4. खांसते या छींकते समय मुंह को ढकना होगा 

5. फोन, बोर्ड, दरवाजों आदि की नियमित सफाई करनी होगी 

6. दूसरे कर्मियों के सामन का उपयोग करने से बचना होगा 

7. लिफ्ट के बदले यथासंभव सीढ़ी का प्रयोग करें 

8. एक लिफ्ट के अंदर 4 से ज्यादा आदमी नहीं होंगे, दिवार की ओर मुंह करना होगा 

9. लिफ्ट का इंतजार लाइन में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए करना होगा 

10. यथासंभव सेंट्रलाइज़्ड AC का प्रयोग फिलहाल नहीं किया जायेगा 

11. ऑफिस में प्रवेश के लिए एक गेट का प्रयोग नहीं करना होगा 

12. कोरोना संक्रमित के टच में आने के बाद खुद को क्वारंटाइन रखना होगा 

13. लंच के दौरान समूह में भोजन करने से बचना है 

14. लंच के लिए Staggered time रखा जायेगा 

15. जो कर्मी कोरोना का सैंपल दिए रहेंगे, रिपोर्ट आने तक उनको ऑफिस नहीं आना होगा

16. ऑफिस में भीड़ नहीं जुटाना होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा 

17. सार्वजनिक स्थल पर थूकना मना होगा, पकड़े जाने परदण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी 

18. मीटिंग यथासंभव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी