बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट
05-Feb-2024 05:14 PM
By First Bihar
DELHI: बिहार सरकार से बाहर जाते ही राजद ने सूबे में जारी शराबबंदी और विशेष राज्य के दर्जे पर जबरदस्त यू-टर्न मारा है. राज्यसभा में आज आरजेडी के सांसद ने कहा-केंद्र सरकार बिहार से शराबबंदी हटाने का दबाव बनाये. शराबबंदी हट गयी तो बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की कोई जरूरत नहीं होगी.
राजद सांसद ने कहा-शरारबंदी से भारी नुकसान
राज्यसभा में बोलते हुए राजद के सांसद अमरेंद्र धारी सिंह ने कहा-बिहार के मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को लेकर सालों से आंखें बंद कर रखी है. इससे हमलोगों को नुकसान हो रहा है. क्योंकि इससे शराब माफिया खड़े हो गये हैं. इससे राज्य को हर साल 15 से 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है. राजद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह ने कहा कि राज्य में बालू माफिया भी खड़े हो गये हैं.
केंद्र सरकार शराबबंदी बंद कराये
राजद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह ने कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा है तो केंद्र सरकार उन पर दबाव बनाकर हकीकत बताये तो वह पैसा हमारे राज्य के खजाने में आय़ेगा. सांसद ने कहा कि इसके बाद हमें विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि मुझे लगता है कि शराब माफिया और बालू माफिया के कारण बिहार को हर साल 40 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है.
राजद सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे हिन्दुस्तान को देख रहे हैं. इसलिए केंद्र सरकार को एक कमेटी बनानी चाहिये जो बिहार में जाकर देखे. वहां सचमुच शराबबंदी है या फिर घर-घर में शराब उपलब्ध है. आर्डर पर शराब मिल रही है किसी भी ब्रांड की.


