अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Dec-2022 01:32 PM
PATNA: छपरा समेत अन्य राज्य के दूसरे जिलों में जहरीली शराब से हो रही मौतों के खिलाफ बीजेपी विधायकों ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल फागू चौहान को हालात की जानकारी दी और मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। इसके साथ ही बीजेपी विधायकों का आरोप है कि सदन के भीतर स्पीकर की तरफ से विपक्षी सदस्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। राजभवन मार्च में शामिल बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने राज्य में शराब से हो रही मौतों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हमला बोला।
जीवेश मिश्रा ने कहा है कि जबतक नीतीश सरकार को घुटनों पर नहीं ला देंगे बीजेपी की यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार को गरीब विरोधी बताया और कहा कि सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई है। छपरा में सैकड़ों लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है। मृतक के परिजनों के प्रति सांत्वना जताने के बदले मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए कहते हैं कि जो विएगा वो मरेगा। उन्होंने कहा कि देश का ऐसा पहला बेशर्म मुख्यमंत्री होगा जो इस प्रकार का बयान दिया होगा।
वहीं राजभवन मार्च में शामिल महिला विधायकों का कहना था कि ग्राउंड जीरो पर जाकर उन्होंने देखा है कि क्या हालात हैं। वहां मौजूद कोई भी ऐसा शख्स नहीं होगा जिसके आंखों से आंसू न आया हो लेकिन निर्दयी नीतीश कुमार की सरकार आंख पर पट्टी बांधकर बैठी है। पिछले कई साल से बिहार में शराब बंद है और न जाने जहरीली शराब पीने से कितने ही लोगों की मौते हो चुकी हैं लेकिन मुख्यमंत्री संवेदनहीन बनकर सबकुछ देख रहे हैं। मुख्यमंत्री को इस घटना का जवाब देना पड़ेगा, विपक्ष उन्हें छोड़ने वाली नहीं है।