ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / सरकार ने BPSC में 7 दिनों का अध्यक्ष नियुक्त किया, अतुल प्रसाद के...

सरकार ने BPSC में 7 दिनों का अध्यक्ष नियुक्त किया, अतुल प्रसाद के रिटायरमेंट के बाद जारी किया आदेश

19-Feb-2024 09:21 PM

By First Bihar

PATNA: शिक्षक नियुक्ति समेत कई अहम बहाली में लगे बिहार लोक सेवा आयोग यानि बीपीएससी में सरकार ने 7 दिनों के लिए प्रभारी अध्यक्ष बनाया है. बीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष अतुल प्रसाद के रिटायर होने के बाद सरकार ने ये व्यवस्था की है. दिलचस्प बात ये भी है कि जिन्हें अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है, वे भी 7 दिन बाद रिटायर होंगे. उनके रिटायरमेंट के बाद भी अध्यक्ष का काम प्रभारी के सहारे ही चलेगा.


बता दें कि बीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष अतुल प्रसाद 12 फरवरी को ही रिटायर हो गये थे. उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद नये अध्यक्ष को लेकर कई तरह की चर्चायें हो रही थी लेकिन राज्य सरकार की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया. अतुल प्रसाद के रिटायरमेंट के 7 दिन बाद यानि 19 फरवरी को सरकार ने आदेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है


“अतुल प्रसाद, अध्यक्ष, बिहार लोक सेवा आयोग का कार्यकाल दिनांक 12.02.2024 को समाप्त होने के फलस्वरूप, भारत संविधान के अनुच्छेद 316 (14) द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार के राज्यपाल द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियमित नियुक्ति होने तक के लिए  इम्तियाज अहमद करीमी, सदस्य, बिहार लोक सेवा आयोग, पटना को उनके कार्यकाल समाप्ति की तिथि 26.02.2024 तक के लिए अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है. इम्तियाज अहमद करीमी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रो.दीप्ति कुमारी, सदस्य, बिहार लोक सेवा आयोग, पटना को उक्त आयोग के अध्यक्ष के कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्राधिकृत किया जाता है.”


इम्तियाज अहमद करीमी फिलहाल बीपीएससी के मेंबर हैं. उनका कार्यकाल 26 फरवरी को समाप्त हो रहा है. तब तक वे बीपीएससी के अध्यक्ष का काम देखेंगे. उनके रिटायरमेंट के बाद प्रो. दीप्ति कुमार अध्यक्ष का कामकाज देखेंगे. प्रो. दीप्ति कुमारी भी बीपीएससी की मेंबर हैं. 


आमिर सुबहानी का हो रहा इंतजार?

सरकार में इस बात की जोर शोर से चर्चा है कि सूबे के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को बीपीएससी का नया अध्यक्ष बनाया जायेगा. आमिर सुबहानी 30 अप्रैल 2024 को आईएएस की सेवा से रिटायर हो रहे हैं. चर्चा ये थी कि वे वीआरएस लेंगे और फिर उन्हें बीपीएससी का चेयरमैन बनाया जायेगा. लेकिन आमिर सुबहानी ने अब तक वीआरएस नहीं लिया है. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार चाहते हैं कि आमिर सुबहानी के मुख्य सचिव रहते बिहार में लोकसभा का चुनाव हो. ऐसे में उन्हें वीआरएस लेने से रोक दिया गया है. लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें बीपीएससी का चेयरमैन बनाया जायेगा. तब तक वहां का काम प्रभार के सहारे ही चलता रहेगा.