पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
22-Aug-2020 02:45 PM
KAIMUR : सरकार हर घर बिजली पहुंचाने का दावा कर रही है लेकिन कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड का जिगनपुरवा गांव आज भी जुगाड़ टेक्नोलॉजी के सहारे बिजली जला रहा है। हल्की हवा और पानी में जुगाड़ टेक्नोलॉजी फेल हो जाता है फिर बिजली विभाग के कर्मी तो नहीं पहुंचते ग्रामीण खुद जुगाड़ टेक्नोलॉजी को सही करने के लिए पहुंच जाते हैं और बिजली दुरुस्त कर उपयोग करते हैं ।
आपको बता दें कि जिगिनपुरवा गांव में बांस बल्ले के सहारे तीन किलोमिटर दूर से ग्रामीण बिजली पहुंचाते हैं. जिससे वह खेती के लिए मोटर भी चलाते हैं और घरों में बिजली भी जलाते हैं, लेकिन हल्की हवा और बारिश होने के बाद बांस और बल्ले खेतों में गिर जाते हैं फिर ग्रामीण शटडाउन लेकर बांस बल्ले को फिर से सही करते हैं और बिजली जलाते हैं.
बिजली विभाग इन ग्रामीणों का बिजली बिल तो भेजता है और ग्रामीण बिजली बिल भी जमा करते हैं उसके बावजूद भी अभी तक गांव में बिजली सरकारी तार पोल से नहीं पहुंच पाई है. बिजली कंपनी द्वारा अधूरा काम कर छोड़ दिया गया है जिसमें गांव में ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं, पोल खड़ा कर दिया गया है लेकिन पोल पर तार नहीं डाले गए हैं. वहीं बिजली विभाग के अधिकारी अगले 15 दिनों में बिजली का कार्य पूरा करा कर सरकारी पोल से बिजली चालू कराने का दावा कर रहे हैं.
बिजली विभाग के मोहनिया एसडीओ बताते हैं कि गांव वाले बांस बल्ले के सहारे बिजली का उपयोग कर रहे हैं जिसका प्रॉपर बिलिंग भभुआ फीडर से हो रहा है. परियोजना द्वारा जानकारी लेने पर पता चला कि काम करा रही कंपनी अधूरा काम छोड़ कर भाग गई है, तो मेरे संज्ञान में मामला पहले नहीं था आपके द्वारा लाया गया है और यह 15 दिनों में हर हाल में बिजली सरकारी तार पोल से गांव में पहुंच जाएगी.