शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
29-Sep-2023 09:50 PM
By First Bihar
NALANDA: मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से सुबह सवेरे सचिवालय पहुंचकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसको लेकर जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार दूसरों की पोल क्या खोलेंगे वे अपनी पोल खुद खोल रहे हैं।
दरअसल, आरसीपी सिंह शुक्रवार को हिलसा नगर मंडल द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश के औचक निरीक्षण से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नीतीश खुद अपनी पोल खोल रहे हैं। मुख्यमंत्री का 18वां साल चल रहा है। इतना दिन में तो पीएचडी की डिग्री मिल जाती, लेकिन वे अब तक सरकार चलाने का ककहरा नहीं सीख पाए हैं।
उन्होंने कहा कि हर दिन उठकर सचिवालय में मंत्री, सचिव को देखने पहुंच जाते हैं। उन्होंने इतने साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनाई जिसका नतीजा है कि हर दिन उन्हें घूम-घूमकर चीजों को देखना पड़ रहा है। जब सचिवालय का यह हाल है तो प्रदेश में क्या हाल होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। वे दूसरे की क्या पोल खोलेंगे, वह खुद अपनी सरकार की पोल खोल रहे हैं।
वहीं रामचरितमानस और सनातन धर्म को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं की बयानबाजी पर आरसीपी ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन के लोग चुनाव के बाद रामराज लाने की बात कह रहे हैं, लेकिन उनके ही गठबंधन के लोग रामचरितमानस और सनातन धर्म पर अनर्गल बातें कर रहे हैं। विपक्षी गठबंधन के लोग बहुत ही संकुचित विचारधारा के लोग हैं, ऐसे लोगों पर टिप्पणी करना जरूरी नहीं है।