ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / Bihar Teacher Leave: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन शिक्षकों को नहीं...

Bihar Teacher Leave: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन शिक्षकों को नहीं मिलेगी स्टडी लीव;अगर छुट्टी ली तो कटेगी सैलरी

26-Oct-2024 08:59 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में टीआरई-वन और टीआरई-टू से सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों को अब बड़ा झटका लगा है। इस फैसले के बाद उनकी मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है। खबर है कि सरकार ने उन्हें एक ख़ास काम के लिए छुट्टी नहीं देने का निर्णय लिया है। इसको लेकर सभी पदाधिकारियों को जानकारी भी दे दी गई है। आइए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है ?


दरअसल, अब सूबे के अंदर बीपीएससी से बहाल टीचर को हायर स्टडी के लिए स्टडी लीव नहीं मिलेगा। इसके बदले उन्हें असाधारण अवकाश मिलेगा जिसमें किसी प्रकार का वेतन या अन्य देयता नहीं होगी। यानी नो वर्क नो पे पॉलिसी काम करेगी।  शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया है।


दरअसल, टीआरई-वन एवं टीआरई-टू से सरकारी विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों द्वारा अध्ययन अवकाश की स्वीकृति के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवेदन दिया गया है। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा गया था। इसके मद्देनजर निदेशालय ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में नियमानुसार टीआरई-वन एवं-टू से नियुक्त शिक्षकों को अध्ययन अवकाश की स्वीकृति देय नहीं है।


हालांकि संबंधित शिक्षकों द्वारा उच्चतर योग्यता प्राप्त किए जाने को विभाग के हित में मानते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस प्रकार का अनुरोध-आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित शिक्षकों को बिहार सेवा संहिता के नियम 180 एवं 236 के तहत वर्णित अवधि का नियमानुसार असाधारण अवकाश स्वीकृत किया जाए।