पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
17-Jan-2020 09:11 PM
By DHANANJAY KUMAR
SARAN: पुलिस ने कुख्यात बैंक लुटेरे राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने राहुल को भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शाह बनवारी पोखर के निकट से गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक लोडेड पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुआ है.
सारण पुलिस को सूचना मिली थी कि मौना मोहल्ला निवासी राहुल कुमार को इस एरिया में आया है. इसको लेकर पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर ली थी और राहुल को देखते ही गिरफ्तार कर लिया. राहुल बाइक से जा रहा था. पुलिस ने उसकी बााइक को जब्त कर लिया है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया की पूछताछ के दौरान अपराधी ने माझी के डुमयी घाट स्थित सीएसपी के लूट, भगवान बाजार में लूट, एकमा और सीवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में लूट के कई मामलों में आरोपी था. मोबाइल सर्विलांस के आधार पर सारण पुलिस के टेक्निकल टीम राहुल के पीछे पड़ी थी. इसे भगवान बाजार थाना के शाह बनवारी पोखर के निकट अपराध की योजना बनाने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसकी गिरफ्तारी से अन्य कई लूट के मामलों का खुलासा होगा.