ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

सारण में शराब पीने से अब तक 13 लोगों की मौत, 17 के आंखों की रोशनी गई

05-Aug-2022 09:11 AM

SARAN : बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां किस तरह से उड़ाई जा रही है, इसका उदाहरण सारण जिले से सामने आ गया है। जिले में शराब से 9 लोगों की मौत हो गई है। कल तक 2 लोगों के मौत की सूचना थी, लेकिन अब जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ शराब पीने से कुल 13 लोगों की जान चली गई है। सारण में एक के एक मौत हो रही है, जिसको लेकर जिलेभर में हड़कंप मच गया है। वहीं, 17 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। 




घटना सारण जिले के भेल्डी थाना और मकेर थाना क्षेत्र के भाथा धानुक टोली की है। बुधवार की रात में सभी लोगों ने अलग-अलग जगह पर शराब पी थी और सुबह से ही इनकी तबीयत खराब होने लगी थी। इसके बाद कई लोगों को पीएमसीएच (पटना) में भर्ती कराया गया था। वहीं अब तक 13 लोगों की शराब पीने से मौत हो गई है, जबकि 17 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई।  



मृतकों में भेल्डी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा गांव के रहने वाले पारस महतो के 35 साल के बेटे चंदन महतो और मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया भाथा नोनिया टोली के रहने वाले कंसी महतो के 60 साल के बेटे कमल महतो शामिल था। लेकिन अब जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ शराब पीने से कुल 9 लोगों की जान चली गई है। सूचना पाकर पुलिस की ताम मौके पर पहुंचकर मामले में जांच में जुटी है।