ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

शराबबंदी वाले बिहार में पुलिस का गजब कारनामा, मजदूरी के बदले दी शराब की बोतल

15-Mar-2023 02:05 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: बिहार में पिछले 6 साल से पूर्ण शराबबंदी है। इसे कड़ाई से लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गयी है लेकिन जिन कंधों पर यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है वहीं इस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं वैशाली के महुआ थाना पुलिस की जो मजदूरों को उनकी मजदूरी के एवज में पैसे की जगह शराब की बोतलें देने का काम किया।


शराब की बोतल छिपाकर ले जा रहे मजदूर ने भी यह साफ तौर पर कहा कि थाना परिसर में काम करने के बाद उन्हें शराब की बोतल मजदूरी के रुप में मिली है जिसे वे घर ले जा रहे है। शराब की बोतल ले जाते मजदूर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल कोर्ट के आदेश के बाद जब्त किये गये जहरीली शराब को महुआ थाना परिसर में विनिष्टिकरण का काम किया जा रहा था। शराब को नष्ट करने में मजदूरों को भी लगाया गया था। शराब नष्ट करने के कारण में लगे मजदूर ने जब अपना मेहनताना मांगा तो उसे पैसे नहीं दिया गया। उसे शराब की बोतल थमा दी गयी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मजदूर शराब की बोतल गमछा में छिपाकर ले जाते दिखा। 


मजदूर से जब वीडियो बनाने वाले ने इस संबंध में पूछा तो उसका कहना था कि काम करने के बदले में उसे शराब की बोतल मिली है। जिसे गमछे में छिपाकर वह ले जा रहा है। वही थाने के ड्राइवर धीरेंद्र कुमार सिंह भी अपने कमरे में शराब की बोतल छिपाकर ले जाते देखे गये। वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। इस वीडियो की सच्चाई क्या है यह तो पुलिसिया जांच का विषय है। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो से महुआ थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल जरूर उठ रहे हैं।