RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
22-May-2023 09:21 PM
By AJIT
JEHANABAD: बिहार में 7 साल से शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन शराब पीने और बेचने वाले पकड़े जा रहे हैं। शराबबंदी वाले राज्य में आज भी शराब की बड़ी खेप जब्त की जा रही है। ताजा मामला जहानाबाद का है जहां करोड़ों रुपये का शराब पुलिस ने बरामद किया है। वही चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
बिहार में जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तीन ट्रक से पंजाब और हरियाणा निर्मित विदेशी शराब की खेप टेहटा थाना क्षेत्र के बाईपास से होकर जाने वाली है। इस सूचना के आधार पर जहानाबाद की पुलिस ने टेहटा थाना पुलिस की सहायता से वाहन जांच प्रारंभ की।
इस दौरान तीन ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। सूत्रों ने बताया कि बरामद शराब की कीमत एक करोड़ रूपए से अधिक है। इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब बिहार के हाजीपुर ले जाई जा रही थी।
जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि यह पुलिस की बड़ी कामयाबी है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे जिस गिरोह का हाथ है उसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। बता दें कि हाल के दिनों में जहानाबाद पटना रोड पर जिले के टेहटा थाना क्षेत्रों में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है इसके पहले भी टेहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर शराब बरामद किया था।